दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएँ
आप में से बहुत से लोगो को पता होगा की दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अंग्रेजी है।जिसे लगभग 113 करोड़ लोग इस्तेमाल करते है। दूसरी सबसे इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है Mandarin जो चीन में बोली है। चुकि चीन की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है इसलिए इसका दूसरे स्थान पे रहना लाजमी है। इसी हिसाब से भारत में सबसे बोली जाने वाली भाषा हिंदी दुनिया में तीसरे स्थान पे है।वही एक और भारतीय भाषा बंगाली सातमें स्थान पे है। आइये देखते है इन भाषाओ के अलावा और कौन कौन सी प्रमुख भाषाएँ है जो सबसे जयदा इस्तेमाल हो रही है ।
1 अंग्रेजी 1,132 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
2 मंदारिन चीनी 1,117 मिलियन - चीन-तिब्बती
3 हिंदी 615 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
4 स्पेनिश 534 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
5 फ्रांसीसी 280 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
6 अरबी 274 मिलियन - एफ्रो-एशियाई
7 बंगाली 265 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
8 रूसी 258 मिलियन - इंडो-यूरोपीय
9 पुर्तगाली 234 मिलियन - इंडो-यूरोपियन
10 इंडोनेशियाई 199 मिलियन - ऑस्ट्रोनियन
चलिए ये तो वो भाषाओ की सूचि हो गए जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते है। अब हम देखेंगे वैसे की सूचि देखेंगे जो दुनिया में सबसे ज्यादा लोगो की मातृ भाषा है। इसमें पहले स्थान पे है Mandarin .अंग्रेजी जो की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जानी वाली भाषा है परन्तु मातृ भाषा सूचि में ये तीसरे स्थान पे है। हिंदी इस सूचि में चौथे स्थान पे है।
1 मंदारिन चीनी 918 मिलियन
2 स्पैनिश 460 मिलियन
3 अंग्रेजी 379 मिलियन
4 हिंदी 341 मिलियन
5 बंगाली 228 मिलियन
6 पुर्तगाली 221 मिलियन
7 रूसी 154 मिलियन
8 जापानी 128 मिलियन
9 पश्चिमी पंजाबी 93 मिलियन
10 मराठी 83 मिलियन
Comments
Post a Comment